Advertisement
महाअष्टमी पर अक्षरा सिंह ने किया माता रानी का शृंगार, पान अर्पित कर लिया आशीर्वाद

अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'शुभ अष्टमी'।
बता दें कि अक्षरा सिंह धार्मिक स्थलों का दर्शन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, मां विंध्यवासिनी और मथुरा-वृंदावन भी जाती रहती हैं।
इससे पहले अक्षरा सिंह ने अपने पिता के साथ 'तुम बदला लेता' फनी ऑडियो पर रील बनाई थी। एक्ट्रेस हमेशा अपने पिता के साथ रील बनाती हैं और उन्हें ही असली ढाल मानती हैं। उन्होंने हमेशा कहा कि उनके पिता ने बिना जज किए हर सही-गलत परिस्थिति में उनका साथ दिया। एक्ट्रेस अपने पिता पर जान लुटाती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह दो फिल्मों में दिखने वाली हैं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म निरहुआ के साथ आ रही है, जिसका नाम है 'चार फेरे सात वचन', जबकि दूसरी फिल्म है 'अम्बे है मेरी मां'। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा एक्ट्रेस के दो ऑफिशियल सॉन्ग 'भोली सी मईया' और 'पटना की जगुआर' भी रिलीज हुए हैं। दोनों ही गानों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला है।
अक्षरा की मचअवेटेड फिल्म 'रुद्रशक्ति' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन फैंस अब फिल्म के टीवी और यूट्यूब रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


