Advertisement
25 सितंबर 2025 का राशिफल: वृषभ समेत इन राशियों को होगा लाभ, दूसरों को रखना होगा विशेष ध्यान

वृषभ राशि: आज का दिन व्यवसाय के क्षेत्र में शानदार रहने वाला है। विरोधियों पर विजय मिलेगी और पारिवारिक वातावरण शांति से भरपूर रहेगा। दोपहर के बाद आप घूमने-फिरने और मनोरंजन में व्यस्त रह सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है और कुछ भावनात्मक यादें ताजा हो सकती हैं। हालांकि पार्टनरशिप में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। दूर दराज के रिश्तेदारों से सोशल मीडिया पर संवाद हो सकता है।
मिथुन राशि: संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आज किसी प्रकार के विवाद या तर्क से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। दोपहर के समय थकावट और शरीर में आलस्य महसूस हो सकता है। पेट संबंधित समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान में संयम बरतें। पारिवारिक समय से मन को शांति मिल सकती है।
कर्क राशि: आज मानसिक अशांति और भय का अनुभव हो सकता है। पारिवारिक विवादों से दूर रहें और घर के बुजुर्गों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें क्योंकि सीने में पीड़ा या बेचैनी हो सकती है। रात को नींद में खलल आने की संभावना है। सार्वजनिक स्थलों पर आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि: दिन की शुरुआत मानसिक और शारीरिक कमजोरी के साथ हो सकती है, लेकिन भाई-बहनों के सहयोग से कुछ राहत महसूस होगी। कार्यस्थल पर मनपसंद काम मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई छोटा यात्रा कार्यक्रम भी बन सकता है जो व्यापार के विस्तार में सहायक सिद्ध होगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के योग हैं और प्रियजनों से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
कन्या राशि: आज आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी और पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। मीठे भोजन और यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों को आज लाभ मिल सकता है। किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से दूरी बनाए रखना ही हित में रहेगा। अधिकारियों के साथ रिश्तों में तनाव से बचें और दोपहर के बाद अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करें।
तुला राशि: चंद्रमा के आपकी ही राशि में गोचर करने से आज रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं या फिर किसी शौक को समय दे सकते हैं। जीवनसाथी और प्रियजन के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन में खर्च संभव है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि: आज मानसिक चिंता और थकावट आपको व्यथित कर सकती है। वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक बहस या वाद-विवाद से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी भी नई चिकित्सा प्रक्रिया को आज टालना ही बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी जरूरी है। हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियों में कुछ सुधार संभव है।
धनु राशि: आज का दिन आपकी मेहनत का फल देने वाला है। व्यवसाय में लाभ और कार्यक्षेत्र में सराहना मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और प्रिय से मुलाकात दिन को यादगार बना सकती है। दोस्तों के साथ घूमने या पार्टी का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मकर राशि: आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापार और करियर में तरक्की के योग हैं। दोपहर के बाद यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है या दोस्तों से भेंट संभव है। घर में सुख-सुविधाओं की खरीदारी हो सकती है और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोशल मीडिया के जरिए दूर दराज के रिश्तेदारों से संवाद होगा।
कुंभ राशि: आज शारीरिक थकावट और ऊर्जा की कमी के चलते काम में मन नहीं लगेगा। अधिकारियों से मतभेद की संभावना बन रही है, इसलिए वाणी में संयम बनाए रखें। खर्च अधिक हो सकता है, खासकर मौज-मस्ती या अनियोजित यात्राओं में। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन संतान की ओर से चिंता बनी रह सकती है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना आज आपके लिए आवश्यक होगा।
मीन राशि: आज दिन की शुरुआत मानसिक शांति के साथ हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। आध्यात्मिक चिंतन और आत्मिक उन्नति के लिए दिन अनुकूल है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। व्यापार में साझेदारी लाभदायक हो सकती है और विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


