this dog is famous on Internet -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस कुत्ते ने इंटरनेट पर मचाई धूम

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 5:39 PM (IST)
इस कुत्ते ने इंटरनेट पर मचाई धूम
मेलबर्न। जी हां ये कुत्ता अपने अनोखे अंदाज की वजह से आस्टे्लिया में सेलेब्रिटी बन चुका है। ये कुत्ता अफगान प्रजाति का है और इंटरनेट पर इस कुत्ते ने धूम मचा रखी है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि कई इंटरनेट सेलेब्रिटी की तुलना में यह डॉगी ज्यादा मशहूर हो गया है और इसके ऑनलाइन फैन उनसे कहीं ज्यादा हैं। दरअसल बेंच पर अपने स्टाइलिश हेयर स्टॉइल और अनोखे अंदाज में बैठने की वजह से इसकी वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके चलते लक्जरी डॉग फूड ब्रांड स्पोक्सडॉग ने इसके मालिक से संपर्क कर अपने ब्रांड के प्रचार के लिए इसके इस्तेमाल की इजाजत मांगी है। ब्लैक अफगान प्रजाति के इस कुत्ते का नाम टी है। आलम ये है कि कई विज्ञापन कंपनियों ने अपने ब्रांड का प्रचार करने के लिए इसके चेहरे का इस्तेमाल करने की अनुमति इसके मालिक से मांगी है।वहीं इस कुत्ते के मालिक बेहद उत्साहित है। इसके मालिक का कहना है कि उनका परिवार इसकी सेलेब्रिटी हैसियत से बेहद खुश है। उन्होंने कहा, हम अक्सर सोचते थे कि इसकी आकर्षक बनावट के चलते इसे घर में रखना फिजूल है। यहां तक कि जब छुट्टियों में इसे लेकर घूमने जाते थे तब भी यह लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेता था। यह भी पढ़े :शादी बाद घूमने गई दुल्हन की हरकत से सब अवाक यह भी पढ़े :पिज्जा के साथ सफेद प्लास्टिक का टुकडा क्यों!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement