ten thousand bed room in this historical hotel now not in use-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10,000 बेडरूम वाला ये होटल,कई दशकों से पड़ा है सुनसान

khaskhabar.com: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 6:37 PM (IST)
10,000 बेडरूम वाला ये होटल,कई दशकों से पड़ा है सुनसान
जर्मनी के बाल्टिक सागर के आइलैंड पर ये दुनिया का सबसे बड़ा होटल है। इस होटल में 10,000 बेडरूम हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते कई दशकों से ये होटल सुनसान पड़ा हुआ है। अब एक भी आदमी इधर का रूख नहीं करता। इस होटल का निर्माण नाजी शासन के दौरान साल 1936 से 1939 के बीच में करवाया था। जानकारी के मुताबिक इस होटल को बनाने में 9000 लेबरफोर्स को तीन साल लगे थे। इसमें एक जैसी 8 बिल्डिंग बनाई गई थीं। हर बिल्डिंग की लंबाई 4.5 किलोमीटर है। यह बिल्डिंग समुद्र से 150 मीटर दूर है। दरअसल जर्मनी का तानाशाह शासक एडोल्फ हिटलर इसमें घुमावदार सी रिसोर्ट बनाना चाहता था,जो विश्व में सबसे विशाल हो। हिटलर का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पूरा होता इससे पहले ही द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू हो गया।
ये छोटी अंगुली खोलती है कई राज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement