Snakes also meet with the passengers in flight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्लेन में यात्रियों के साथ सफर कर रहा था सांप, अचानक...

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 11:48 PM (IST)
प्लेन में यात्रियों के साथ सफर कर रहा था सांप, अचानक...
ये वाक्या मेक्सिको जा रही एक फ्लाइट का है जहां यात्रियों के साथ एक सांप भी सफर कर रहा था। टोरेन से मेक्सिको सिटी जा रही इस फ्लाइट के लॉकर से अचानक ही एक सांप बाहर निकला। जिसके बाद फ्लाइट में एकदम से भगदड़ मच गई। विमान में सांप को देखते ही लोग अपनी सीट से कूदकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं एयरोमेक्सिको एयरलाइन के इसी फ्लाइट में सवार एक यात्री ने सांप का वीडियो बना लिया। विमान में हंगामा और चीखने चिल्लाने से बात इतनी बढ़ गई कि विमान को मेक्सिको सिटी पर सबसे पहले उतरने की इजाजत मिल गई। वहीं एयरपोर्ट पर जब विमान उतारा तो सांप पकडऩे वाले दस्ते को बुलाया गया। सांप पकडऩे वाले दस्ते ने एयरपोर्ट पर खड़े विमान में जाकर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। सांप का ये वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़े :ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न यह भी पढ़े :इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement