Have not seen such wickedness anywhere, that is why kept your name. . . .video viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐसी शैतानी देखी नहीं कहीं, इसलिए तेरा नाम रख दिया. . . .वीडियो वायरल

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 11:16 AM (IST)
ऐसी शैतानी देखी नहीं कहीं, इसलिए तेरा नाम रख दिया. . . .वीडियो वायरल
बच्चों के बारे में कहा जाता है कि स्कूल में बच्चे सबसे ज्यादा शैतानियाँ और मस्ती करते हैं। यह सिलसिला सिर्फ लंच टाइम में नहीं अपितु खेलकूद के साथ-साथ कक्षा में पढ़ाई करते वक्त भी कुछ बच्चे शैतानियाँ करते हैं, जिनकी वजह से टीचर नाराज हो जाते हैं। परिणाम बच्चे को बेंत से पीटना, मुर्गा बनाना, क्लाम रूम से बाहर करने के रूप में सामने आता है या फिर कभी-कभी टीचर उस पीरियड में पढ़ाना बंद कर देते हैं। ऐसे में बच्चे माफी मांगते हुए नजर आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर पिछले दो-तीन दिन से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपनी शैतानी के लिए न सिर्फ टीचर को मनाता व माफी मांगता नजर आ रहा है अपितु वह प्यार से अपनी टीचर के गाल पर किस भी कर रहा है। इस वीडियो में मैडम का बच्चे को समझाना और बच्चे का मैडम से सॉरी कहने का अंदाज आपको भी मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो छपरा जिला के ट्विटर अकाउंट से डाला गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा क्लास में शैतानी करने लगता है, उसे देखकर टीचर गुस्से में आ जाती हैं और अपने सीट पर जाकर बैठ जाती हैं। इस पर बच्चा दौड़ा-दौड़ा उसके पास आता है और मनाने के लिए पूरी कोशिश करता है। इस दौरान टीचर को मनाने के लिए वह बार-बार बोलता है कि अब वह शैतानी नहीं करेगा, लेकिन टीचर उसकी बात मानने को तैयार नहीं होती। इस पर बच्चे ने अपनी मैडम के गाल पर किस कर लेता है और कहता है कि मैम अब नहीं करूंगा शैतानी, पक्का। वहीं इस पर मैडम उससे प्रॉमिस करने के लिए कहती है और दोबारा क्लास में शैतानी न करने के लिए बोलती है। यह सुनकर बच्चा काफी खुश हो जाता है और मैम के दोनों गालों पर किस करता है। वहीं इस पर क्लास में बैठी मैम भी उसके गाल पर किस करती हैं। आप देख सकते हैं इस पूरे वीडियो को इस समय प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement