farmer selling cattle for more profitable on OLX-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

OLX पर बेच रहे हैं गाय-भैंस...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 6:41 PM (IST)
OLX पर बेच रहे हैं  गाय-भैंस...
नई दिल्ली। इंटरनेट का नशा अब शहर के लोगों को ही नहीं गांव के लोगों को भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। अब गांवों में भी ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के कारोबार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गाय-भैंसों के बेचने के लिए हरियाणा के किसान अब ऑनलाइन हो गए हैं। दरअसल हरियाणा के किसान अपनी गाय-भैंसों को बेचने के लिए OLX का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं OLX पर बेचने से किसानों को ज्यादा मुनाफा भी मिल रहा है।हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले राकेश खत्री का खेती के अलावा 5 सालों से गाय-भैंसों के खरीद-बिक्री का भी धंधा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 5 साल से वो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खासे सक्रिय रहते हैं। उनका दावा हैं वो अब तक 13 से ज्यादा गाय-भैंसों की खरीद-बिक्री कर चुके हैं और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से करीब 30 फीसदी तक ज्यादा मुनाफा मिला है। वहीं साधारण तरीके से गाय-भैंसों की खरीद-फरोख्त से मिलने वाले मुनाफे से कहीं ज्यादा है।OLX पर गाय-भैंसों की खरीद-बिक्री करने वाले राकेश अकेले किसान नहीं हैं, हरियाणा के अलावा पंजाब और देश के दूसरे हिस्सों में भी ये चलन जोर पकड़ रहा है। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि गांवों के किसान भी अब हाईटेक हो चले हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल कर अपना मुनाफा बढ़ा रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement