A hand pump in Lucknow is named as Anarkali for this peculiar reason-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजीब है इस हैंडपंप की कहानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जुलाई 2019 2:28 PM (IST)
अजीब है इस हैंडपंप की कहानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
लखनऊ। आपने हैंडपंप तो खूब देखे होंगे। बचपन में ज्यादातर लोगों ने हैंडपंप से पानी खूब भरा भी है। वहीं गांवों में तो आज भी हैंडपंपों से पानी भरते है। आज हम आपको एक हैंडपंप के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की आवासीय सोसायटी में एक सामान्य सा हैंडपंप इन दिनों बहुत ही अजीबोगरीब कारण से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को पानी देने वाले अन्य हैंडपंपों से उलट, यह हैंडपंप एक बाउंड्री दीवार के अंदर आधा दफन है और इसका एक ‘ऐतिहासिक’ नाम है। स्थानीय लोगों ने हैंडपंप का नाम ‘अनारकली’ रखा है, जो आवास और विकास बोर्ड परिसर की चारदीवारी से जुड़ा है। एक स्थानीय निवासी दीपू ने इस बारे में बात करते हुए एएनआई से कहा, ‘यह जमीन आवास विकास की है। उन्होंने जब बाउंड्री की दीवार का निर्माण किया, इसे हैंडपंप के ऊपर ही बना दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement