27 passengers were traveling in an auto in UP, auto seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में एक ऑटो में सवार थे 27 यात्री, ऑटो हुआ सीज

khaskhabar.com: सोमवार, 11 जुलाई 2022 1:53 PM (IST)
यूपी में एक ऑटो में सवार थे 27 यात्री, ऑटो हुआ सीज
फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी में यहां ऑटोरिक्शा चालक जब अपने वाहन पर सवारियों को लेकर जा रहा था तब उसे पुलिस ने ओवर स्पीडिंग के लिए रोका। वाहन में सवार यात्रियों की संख्या 27 थी, जिसे देखकर पुलिस दंग रह गई। साथ ही ऑटो से उतरते यात्रियों की गिनती करती पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑटो को सबसे पहले फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली इलाके के पास देखा गया, जब पुलिस ने स्पीड चेक की। इस दौरान पुलिस ने ऑटो का पीछा किया। जब पुलिस ने यात्रियों को उतारना शुरू किया, तो ऑटो से बाहर आते 27 लोगों को देखकर पुलिस दंग रह गई। इसके बाद ऑटो को सीज कर दिया गया। ड्राइवर ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था और उसे दूसरा ऑटो नहीं मिला, इसलिए वह उन सभी को लेकर जाने लगा। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement