हनोई। वियतनाम के थान होआ प्रांत में 2,000 से 2,500 साल पुराना कांस्य का ड्रम एक विश्व विरासत स्थल के निकट पाया गया है। एक संरक्षण केंद्र ने सोमवार को बताया कि यह ड्रम एक स्थानीय निवासी को सिटाडेल ऑफ हो डाइनस्टी से एक किलोमीटर दूर विन्ह लो जिले में अपने घर के निर्माण के दौरान मिला।