कानपुर। यूपी में फर्रुखाबाद के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑनलाइन साइट पर लापरवाही का अनोखा ही नजारा देखने को मिला है। जिसे सुनकर शायद बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन के फैंस निराश हो सकते है। दरअसल, इन तीनों अभिनेत्रियों के नाम से विभाग ने राशन कार्ड जारी कर दिए।