चंडीगढ। आपने अभी तक युवतियों और युवकों को रैंप वॉक करते हुए देखा होगा। क्या आपने कभी गायों को रैंप वॉक करते हुए देखा है। जी हां हरियाणा में गायों की ना सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता हुई बल्कि यहां गायों ने रैंप वॉक भी की। हरिायाणा सरकार ने भारतीय नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम के तहत भारत की देसी नस्ल की गायों की गौवंश सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।