And now the tower has virtually langurs Ashiana Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...और अब लंगूरों ने टावर को ही बना लिया आशियाना

khaskhabar.com:
...और अब लंगूरों ने टावर को ही बना लिया आशियाना
रविवि में लाइफ साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. एके पति कहते हैं कि जंगल में रहने व खाने की कमी के कारण जंगली जानवर बस्तियों की ओर आ रहे हैं। लंगूर ऊंची जगह की तलाश करते-करतेटॉवर पर भी बैठ सकते है। हालांकि इस पर रिसर्च की आवश्यकता है।सूबे का 44 फीसदी इलाका जंगल है, लेकिन इसकी कटाई भी बेहिसाब हो रही है। ऐसे में वन्यजीव हाथी, भालू व हिरण भी इंसानी बस्ती की ओर रुख कर रहे हैं। बलरामपुर व रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात है। महासमुंद जिले में भालूओं का समूह गांवों में पहुंचता है। बागबाहरा के चंडी माता मंदिर में तो भालू का पूरा परिवार हर शाम यहां आता है। इसी तरह हिरण भी पानी व चारा की तलाश में बस्तियों की ओर आ रहे है। पिछले दिनों राजधानी के माना और उरला के पास वाहन की ठोकर से दो हिरणों की मौत इसका प्रमाण है। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement