khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 10:47 AM (IST)
बिग बॉस के घर में अब वीजे बानी की कप्तानी नहीं चलेगी क्योंकि बिग बॉस के घर में कप्तानी बदल दी गई है। आपको बता दें कि के लिए टास्क रखा गया था। जिस टास्क को रोहन मेहरा ने जीता है। टास्क जीतने के बाद रोहन मेहरा ने बानी की परेशानी बढ़ा दी है। कप्तानी के लिए बिग बॉस ने दो टास्क रखे थे। जिसमे पहला टास्क ये था कि एक सी-सॉ को बैलेंस करना था जिसके दूसरे छोर पर एक गमला रखा था। वहीं दूसरा टॉस्क था कि प्रतिभागियों को रेंग कर एक रेस पूरी करनी थी। ये दोनों ही टास्क काफी दिलचस्प और मनोरंजक थे। वीजे बानी ने लोपामुद्रा का ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश की जिससे करण यह टास्क जीत सके और करण अपना बैलेंस खो दिए जिससे लोपामुद्रा की जीत हो गई। वहीं दूसरे टास्क के लिए बिग बॉस ने प्रतिभागियों को अपना सपोर्टर चुनने के लिए कहा।
यह भी पढ़े : सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!यह भी पढ़े : ये हैं Same To Same...,जो देखे हो जाए कंफ्यूज़