Advertisement
IPL -11 : एक बार फिर चमके हैदराबाद के गेंदबाज, बेंगलोर की 5 रनों से हार

हैदराबाद के लिए विलियमसन ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। आखिरी चार ओवरों में टीम सिर्फ 34 रन जोड़ पाई जबकि छह विकेट खो बैठी।
एलेक्स हेल्स (5) इस मैच में अपना बल्ला नहीं चमका पाए और 15 के कुल स्कोर पर टिम साउदी की बेहतरीन इनस्विंग पर बोल्ड हो गए। मोहम्मद सिराज ने शिखर धवन (13) को 38 के कुल स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। 10 रन बाद मनीष पांडे (5) को युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया।
48 रनों के कुल स्कोर पर अपने तीन विकेट खो चुकी हैदराबाद को विलियमसन और हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब (35) ने संकट से निकाला और चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। कप्तान उमेश यादव की गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 112 के कुल स्कोर पर सीमा रेखा के पास मनन के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा दो छक्के लगाए।
विलियसमन के जाने के बाद शाकिब भी टिम साउदी का शिकार बन 124 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। अंत में पठान से तेजी से रन बटोरने की उम्मीद थी, लेकिन वह सात गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन ही बना सके।
रिद्धिमान साहा (8), राशिद (1), भुवनेश्वर (1), कौल (1) बड़े शॉट नहीं खेल सके।बेंगलोर के लिए साउदी और सिराज ने तीन-तीन विकेट लिए। उमेश, युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
यह भी पढ़े : ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



