भारत को उम्मीद थी कि वह आखिरी सत्र में बांग्लादेश को जल्द ही पवेलियन भेज देगा लेकिन रहीम और मिराज ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। इन दोनों की जुझारू पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने अपनी लड़ाई जारी रखी है। इस जोड़ी ने संयमपूर्ण तरीके से बल्लेबाजी की और मैच में बांग्लादेश की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रहीम-मिराज की जोड़ी को तोडऩे के लिए अपने सभी गेंदबाजों को गेंद सौंपी, लेकिन सफलता नहीं मिली। मिराज से पहले रहीम ने शाकिब के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों के सब्र का इम्तिहान लिया। शाकिब और रहीम को मेजबान टीम के गेंदबाजों को खेलने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई।
ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने