गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का यह तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले 1999-2000 में भारत ने अहमदाबाद टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 583 रन और नागपुर टेस्ट में 566 रन बनाए थे। कोहली और रहाणे की नायाब पारियों के बाद रोहित शर्मा (नाबाद 51) और रवींद्र जडेजा (17) ने तेज हाथ दिखाते हुए 5.38 की रन गति से 53 रन जोड़े और अंत तक नाबाद रहे। रोहित ने 63 गेंदों की छोटी सी पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े।