Ajinkya Rahane hit century-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा टेस्ट : भारत का विशाल स्कोर, कीवियों की सधी शुरुआत

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 5:43 PM (IST)
तीसरा टेस्ट : भारत का विशाल स्कोर, कीवियों की सधी शुरुआत
इंदौर। न्यूजीलैंड ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भारत के 557 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में अपनी पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। हालांकि कीवी टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी भारत से 529 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक मार्टिन गुप्टिल 17 रन और टॉम लैथम छह रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले, भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (211) और उपकप्तान अंजिक्य रहाणे (188) की दमदार शतकीय पारियों की बदौलत पांच विकेट पर 557 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement