Launch of their residential camp with lapattap distribution to visually impaired children Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दृष्टिबाधित बच्चों को लैपटाॅप वितरण के साथ उनके आवासीय शिविर का किया शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 7:58 PM (IST)
दृष्टिबाधित बच्चों को लैपटाॅप वितरण के साथ उनके आवासीय शिविर का किया शुभारंभ
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किए जाने के लिए ही राज्य सरकार ने उनकी लम्बित 15 हजार परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करते हुए अब उनकी सेवा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आॅनलाईन व्यवस्था की है। शाला दर्पण पोर्टल पर ‘स्टाफ कोर्नर’ की शुरूआत इसीलिए की गयी है। उन्होंने कहा कि जिलों में विद्यालयों की निरीक्षण व्यवस्था की भी प्रभावी मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ वहां जनप्रतिनिधियों के सुझावों से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सके। डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए उनके आवासीय प्रषिक्षण षिविरों को गैर आवासीय और अवकाष में नहीं करने के साथ ही स्कूलो का समय कम किया है। शिक्षकों की पदोन्नति के साथ ही उन्हें बेहतर माहौल में पढ़ाने के अवसर देने के राज्य सरकार ने हर संभव प्रयास किए है। प्रयास यही है कि षिक्षक पूर्ण मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं। इससे पहले राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की उपायुक्त नसीम खान से दृष्टिबाधित बच्चों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षा विभाग के उप निदेशक रतन सिंह यादन वे सभी का आभार जताया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement