Advertisement
राजकीय भवनों और संस्थाओं में ध्वजारोहण, देखें तस्वीरें

स्वतंत्रता दिवस राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष एवं प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास भास्कर सावंत ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। सावंत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आवासन मंडल के सचिव राजीव जैन सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
शिक्षा संकुल में ध्वजारोहरण
प्रमुख शासन सचिव डॉ. आर. वेंकटेश्वरन ने गुरूवार को शिक्षा संकुल परिसर में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
श्रम विभाग मुख्यालय पर ध्वजारोहण
श्रम विभाग मुख्यालय जयपुर में स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में श्रम आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने प्रातः 8.00 बजे ध्वजारोहरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस पर शुभकामनाएं दी।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



