During the budget passage, the Chief Minister made a populist announcement Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजट पास करने के दौरान मुख्यमंत्री ने लोकलुभावनी घोषणाएं की

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 7:57 PM (IST)
बजट पास करने के दौरान मुख्यमंत्री ने लोकलुभावनी घोषणाएं की
जयपुर का थ्री डी सिटी मॊडल बनाया जाएगा  भामाशाह योजना के प्रदेशव्यापी विस्तार के कारण राजस्थान डिजीटल पैमेंट में   देश में अग्रणी स्थान रखता है। राज्य में  हमारे द्वारा 23,000 (तेईस हजार) से अधिक माइक्रो एटीएम स्थापित किये गये हैं, जो कि देश में सर्वाधिक है। इस सुविधा को और बढ़ाते हुये, एक वृहत रूप दे कर, प्रदेशवासियों को कैषलैस भुगतान लेने और देने के लिये अधिक समर्थ बनाने के उद्देष्य से ई-मित्र संचालकों और छोटे ट्रेर्डस को 10000 टेबलेट्स अथवा पोस मशीन के माध्यम से विभिन्न कार्डस (डेबिट, क्रेडिट, प्रीपेड), डिजीटल वालेट (ईवालेट्स), इंटरनेट बैकिंग, यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), यूएसएसडी, बैकिंग एप्स, बायोमेट्रिक आधारित आधार पेमेंट इत्यादि सभी तरह के कैशलेस लेन-देन के लिये सक्षम बनाया जायेगा। हमारी सरकार शहरी विकास को नये आयाम देने के लिये शहरों को स्मार्ट बनाने के लिये कई कदम उठा रही है। इस क्रम में जयपुर का जीआईएस आधारित थ्री डी सिटी मॊडल बनाया जाएगा। थ्री डी जयपुर सिटी सुनियोजित प्लानिंग के साथ साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी दक्षता का विकास संभव होगा। इसके अतिरिक्त थ्रीडी आधारित बिल्डिंग प्लान एप्रूवल के लिए बिल्डिंग इन्फारमेंशन मैनेजमेंट, (बीआईएम) सिस्टम भी डवलप किया जाएगा।
राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement