जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने मोहर्रम के मौके पर पर प्रदेशवासियों को पैगाम दिया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि मोहर्रम इस्लामिक नए साल का आगाज है। इस्लाम के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करके हमें त्याग, समर्पण और सत्य के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।