छग के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को गिनाई समस्याएं, योजनाओं के लिए मांगी धनराशि
khaskhabar.com: शनिवार, 15 जून 2019 8:04 PM (IST)
उन्होंने कहा है, ‘‘भारत सरकार की स्टैंड-अप योजना के अंतर्गत वर्ष
2016-17, 2017-18 व 2018-19 के लिए क्रमश: 4300, 4300, 4800 मामलों में
छत्तीसगढ़ के बैंकों को ऋण देने के लिए कहा गया था। इस लक्ष्य के विरुद्ध
केवल 1870 मामलों में केवल 438.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए और केवल 1279
मामलों में ही 160.29 करोड़ रुपये ऋण वितरित किए गए।’’
उन्होंने
इसके साथ ही प्रधानमंत्री को वन अधिकारों की मान्यता, वन अधिकार प्राप्त
किसानों को सम्मान निधि, वंचित संस्थाओं को खाद्यान्न आवंटन, खाद्य अनुदान,
प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के क्रियान्वयन में विभिन्न समस्याओं से
अवगत कराया है।
(आईएएनएस)