Advertisement
शांतिकुंज के साधकों ने मनसा देवी परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

साधकों ने बताया कि स्वच्छता केवल बाहरी वातावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के विचारों, संस्कारों और जीवनशैली से भी जुड़ी हुई है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास की स्वच्छता और हरियाली के प्रति जिम्मेदारी निभाएं, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
अभियान में जुटे स्वयंसेवकों को दिये अपने संदेश में संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि स्वच्छ और हरित भारत का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लेने के प्रेरित किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ, स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सके। राजाजी नेशनल पार्क के प्रतिनिधियों ने गायत्री परिवार के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


