Advertisement
गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित किए मटके, आगामी दिनों में 1000 मटके और बांटे जाएंगे

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा और सह व्यवस्थापक मणिशंकर पाटीदार के निर्देशन में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के दिनेश आचार्य दिनेश मारबदे की टोली ने प्रज्ञा गीतों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य वक्ता गिरधर गोपाल आसोपा ने कहा कि गायत्री मंत्र का जप करने वाला व्यक्ति ईश्वरीय चेतना के साथ सीधे जुड़ जाता है। गायत्री महामंत्र का नियमित रूप से जप करने वाले को विवेक, आत्म विश्वास और सदबुद्धि सहज सुलभ हो जाती है।
प्रारंभ में आराध्य देव गोविंद देवजी, मां गायत्री और गुरुसत्ता का सोडशोपचार पूजन किया गया। अग्नि प्रज्जवलन कर गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय महामंत्र से यज्ञ भगवान को विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की गई। इस मौके पर चार जनों का भारतीय संस्कृति के अनुसार पंच तत्वों का पूजन करते हुए जन्मदिन संस्कार मनाया गया।
उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर की ओर से ठाकुर जी की छवि, दुपट्टा, प्रसाद और गायत्री परिवार की ओर से साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। यज्ञ के समापन पर गायत्री परिवार बनीपार्क के रमेश अग्रवाल और कैलाश अग्रवाल को ज्ञान प्रसाद के रूप में प्रेरक युग साहित्य की पुस्तक भेंट की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


