Dr. Chinmay Pandya met PM Narendra Modis secretary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम नरेन्द्र मोदी के सचिव से मिले डॉ. चिन्मय पण्ड्या

khaskhabar.com: रविवार, 21 अप्रैल 2024 12:30 PM (IST)
पीएम
नरेन्द्र मोदी के सचिव से मिले डॉ. चिन्मय पण्ड्या
नई दिल्ली। शनिवार 20 अप्रैल 2024 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी नई दिल्ली पहुंचे और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सचिव डॉ एच जोशी के आवास पर पहुंचकर उन्हें गायत्री यज्ञ के माध्यम से यज्ञीय भाव के तत्त्वदर्शन एवं उसके विज्ञान के दर्शन को समझाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक उन्नति और वातावरण के परिशोधन के लिए यज्ञ परमावश्यक है। यह सृष्टि निरंतर यज्ञ में लगी है। हमारे भीतर भी त्याग और बलिदान की भावना जागे और हम स्वार्थ नहीं परमार्थ को सर्वोपरि रखकर देश हित में श्रेष्ठ कार्य करें, तो हमारा मानव जीवन सार्थक हो जाए । इस अवसर पर उन्होंने सचिव जी को परमपूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement