Army recruits with new rules in Himachal pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुछ छूट तो कुछ सख्ती, नए नियमों के साथ हो रही है सेना में भर्ती

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2017 4:17 PM (IST)
कुछ छूट तो कुछ सख्ती, नए नियमों के साथ हो रही है सेना में भर्ती
ऊना। हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। भर्ती प्रकिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। भर्ती 16 नवंबर तक चलेगी। इस बार भर्ती में अभ्यर्थियों से उनके अनमेरिड होने का सर्टिफिकेट भी मांगा गया था। यह प्रमाण पत्र उनके सरपंच या किसी सक्षम अधिकारी से बनवाकर देना होता है। उस पर लेटेस्ट फोटो भी मांगा गया है। इस बार रक्षा मंत्रालय की अोर से रैली भर्ती में हिमाचल व उत्तराखंड के युवाओं को कद में राहत देते हुए इसे कम किया गया है। हिमाचल और उत्तराखंड के युवाओं को हाइट में रिलेक्सेशन देकर 1.66 मीटर की जगह घटाकर उनकी हाइट 1.63 मीटर कर दी गई है। इस बारे में सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजय चावला कहते हैं कि भर्ती प्रक्रिया गाइड लाइन के तहत की जा रही है। , युवाओं को भर्ती के दौरान उनका पालन करने और सभी दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है, ताकि वह आसानी से रैली में भाग ले सकें। जो नए नियम जोड़े जा रहे हैं, उनके तहत ही भर्ती प्रकिया पूरी की जा रही है। जो अभ्यर्थी 21 साल से कम हैं, उन्हें भर्ती रैली में भाग लेने के दौरान अनमैरिड सर्टिफिकेट लाना जरूरी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement