Advertisement
मुझे मीम-जनरेटर बनने से कोई परेशानी नहीं- जया बच्चन

पॉडकास्ट के दौरान, हंसते हुए जया बच्चन ने कहा, "मैं कुछ लोगों को खाना देती हूं जो लोग मुझ पर तरह-तरह के मीम्स बनाते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन, जो लोग मुझ पर मीम बना रहे हैं, वो बहुत ही बुरा बना रहे हैं, उन्हें ये काम अच्छी तरह से करना चाहिए।"
श्वेता ने बताया कि एक मां या हाउसवाइफ का होना थैंकलेस जॉब है और इसे बस मान लिया जाता है, लेकिन घर चलाना मिनी बिजनेस की तरह है और कोई भी इसका सम्मान नहीं करता है।
उन्होंने कहा, ''इसको कोई सम्मान नहीं दिया गया। यह कुछ ऐसा है जो आपको करना चाहिए। अगर आप हाउसवाइफ बनना बंद कर देंगे तो सब कुछ अस्त-व्यस्त हो जाएगा। यह कुछ ऐसा है, जिसे बस मान लिया गया है।
प्रोफेशन के रूप में यह भी नहीं लिखा जाता कि आप हाउसवाइफ हैं। आप एचआर, फाइनेंस, डे-टू-डे मैनेजमेंट कर रहे हैं। आप असल से मिनी बिजनेस चला रहे हैं और दिमाग को शेप दे रहे हैं।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


