उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचा कोरोना, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 5200 पार
khaskhabar.com: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 11:45 AM (IST)
मुंबई कालवा से एनसीपी विधायक अव्हाद ऐहतियात के तौर पर 13 अप्रैल से क्वारंटीन में थे।महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों से उद्धव ठाकरे की सरकार सवालों के घेरे में है।अभी हाल ही में लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से विपक्ष एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन पर लगातार निशाना साध रहा है।