Woman Cop at Maharashtra CM Uddhav Thackeray Official Residence Tests Positive for Coronavirus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचा कोरोना, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 5200 पार

khaskhabar.com: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 11:44 AM (IST)
उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचा कोरोना, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 5200 पार
मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आधिकारिक आवास पर तैनात सहायक पुलिस इन्स्पेक्टर की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हडकंप मच गया है। उद्धव ठाकरे का आधिकारिक आवास जिसका नाम वर्षा है। पुलिस अधिकारी के 6 करीबियों को क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया है। यह जानकारी मुंबई पुलिस की ओर से दी गई है। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,200 के आंकड़े को पार कर गया है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाद मंगलवार को ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement