Uma Bharti warns BJP over taking Gopal Kanda support Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोपाल कांडा के समर्थन पर भाजपा में घमासान, उमा भारती ने उठाया सवाल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 4:58 PM (IST)
गोपाल कांडा के समर्थन पर भाजपा में घमासान, उमा भारती ने उठाया सवाल
उमा भारती ने कहा कि मैं भाजपा से अनुरोध करूंगी कि हम अपने नैतिक अधिष्ठान को न भूलें। हमारे पास तो नरेंद्र मोंदी जी जैसी शक्ति मौजूद है, एवं देश क्या पूरे दुनिया की जनता मोदी जी के साथ है तथा मोदी जी ने सतोगुणी ऊर्जा के आधार पर राष्ट्रवाद की शक्ति खड़ी की है। उन्होंने आगे लिखा कि हरियाणा में हमारी सरकार जरूर बने, लेकिन यह तय करिए कि जैसे भाजपा के कार्यकर्ता साफ छवि के होते हैं, हमारे साथ वैसे ही लोग हों। उमा भारती इन दिनों गंगा प्रवास पर है। उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए भी लिखा है कि मैं अभी अपने गंगा प्रवास पर हिमालय में गंगा के किनारे हूं। यहां टीवी नहीं है, मैं मोबाइल पर सारी खबरें ले रही हूं, मुझे जानकारी मिली है कि हम हरियाणा में भी सरकार बना सकते हैं। यह एक अच्छी खबर है।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने हरियाणा की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते हुए एक ट्वीट में लिखा कि जब तक मोदी जी की लहर नहीं आई थी, हम हरियाणा में दो विधानसभा सीटें जीतने पर भी खुश हो जाते थे। इसलिए हरियाणा में पहले चुनाव में सरकार बना लेना और दूसरे चुनाव में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आना असाधारण उपलब्धि है। यह सब नरेंद्र मोदी जी की तपस्या का परिणाम है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement