मुंबई। छोटे पर्दे के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक सिया के राम में राम के किरदार ने डिजाइनर की जिंदगी ही बदली दी। राम के किरदार से प्रभावित होकर डिजाइनर संतोष ने शराब से तौबा कर ली है। धारावाहिक में राम का किरदार निभा रहे अभिनेता आशीष शर्मा का कहना है कि वह खुश हैं कि उनकी मौजूदगी में डिजाइनर के जीवन में बदलाव आया। डिजाइनर अभिनेता आशीष के पास आए और तभी उन्होंने अपनी कहानी बताना शुरू कर दिया। जाने-अनजाने में अभिनेता ने उनकी जिंदगी बदल दी, जिससे आशीष काफी खुश हैं।