मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने रैपर बादशाह जिन्होनें अभी तो पार्टी शुरू हुई है और कर गई चुल जैसे गीतों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है, जल्द ही टीवी पर नजर आने वाले हैं। दरअसल बादशाह छोटे पर्दे पर एक डांस शो में नजर आ सकते हैं।
खबरों के अनुसार बादशाह से आगामी डांस प्लस सीजन 2 के दूसरे सत्र के लिए संपर्क किया गया है। सूत्र के मुताबिक, शो के निर्माता बादशाह की लाइव परफार्मेस चाहते हैं, जहां प्रतियोगी उनके गीतों पर थिरक सकें। प्रोडक्शन हाउस से जुडे एक सूत्र ने कहा, यह एपिसोड प्रतियोगियों के लिए हैरान कर देने वाला होगा, क्योंकि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।