Rahuls torture led Pratyusha to kill self allege her parents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रत्यूषा के माता-पिता ने लगाए संगीन आरोप,कहा-राहुल को हो फांसी

khaskhabar.com:
प्रत्यूषा के माता-पिता ने लगाए संगीन आरोप,कहा-राहुल को हो फांसी
मुंबई। टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे है। बालिका वधु की आनंदी प्रत्यूषा के माता-पिता ने मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल राज सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उसे फांसी या उम्रकैद सजा की मांग की है। प्रत्यूषा के माता-पिता ने कहा कि राहुल उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। प्रत्यूषा को उसने बहुत डरा कर रखा था। हमारी बेटी सपने देखा करती थी। उसके दोस्तों से सुना था कि सलोनी मारपीट करती थी। लेकिन राहुल ने कभी मेरी बेटी को प्रोटेक्ट नहीं किया। हमें कभी नहीं बताया कि उसे बुरी तरह से राहुल मारता था। प्रत्यूषा के पिता ने कहा कि राहुल से हमारी आखिरी बात शादी को लेकर हुई थी। राहुल के तलाकशुदा होने की बात भी हमें नहीं पता थी। राहुल के पिता ने जो आरोप लगाए हैं, वे सब गलत हैं। मेरी बेटी मांगलिक नहीं थी।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement