Oh No TV Serial Naagin Is Going Off Air In June-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नागिन कर रही है तांडव, जाने आगे क्या होगा नागिन में

khaskhabar.com:
नागिन कर रही है तांडव, जाने आगे क्या होगा नागिन में
टीवी शो नागिन का टीआरपी सभी शोज से ज्यादा है व इसके स्टार भी काफी चर्चा में रहते हैं। शो के आने वाले एपिसोड में शिवन्या व रितिक तांडव करते नजर आएंगे। धारावाहिक में रितिक का किरदार निभा रहे अर्जुन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पत्नी शिवन्या संग शिवजी के मंदिर में तांडव करते नजर आ रहे हैं। सीरियल का पहला सीजन जून में खत्म होने वाला है, इसके आखिरी एपिसोड्स में कई ट्विस्ट होंगे। रितिक और शिवन्या दोनों ही इसके लिए कडी मेहनत कर रहे है। वीडियो में ऋतिक महरून धोती व काले रंग की नेहरू जैकेट पहन रखी है, वहीं शिवन्या काली साडी में नजर आ रही हैं। मोनी रॉय और अर्जुन बिजलानी अभिनीत कलर्स का सबसे लोकप्रिय शो ‘नागिन’ जून में समाप्त होने वाला है। सीजन 1 की समाप्ति के लिए, नागिन की टीम इसके ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग कर चुकी हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं, शो में आगे आपको और क्या ट्विस्ट्स एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे..

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement