Why Four More Shots Please! celebrates men and women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'फॉर मोर शॉट्स प्लीज क्यों है!' बाकी चीजों से अलग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 3:37 PM (IST)
'फॉर मोर शॉट्स प्लीज क्यों है!' बाकी चीजों से अलग
मुंबई। रंगिता प्रीतिश नंदी हमेशा से यह मानकर चलती थीं कि उन्हें अपने शो 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के माध्यम से नारीत्व, उनकी खामियों, उनकी अच्छाईयों और बुराईयों को सेलिब्रेट करना चाहती थीं, लेकिन बिना पुरुषों को भला-बुरा कहें। रंगिता ने आईएएनएस से कहा, "हम शुरुआत से ही स्पष्ट थे कि हमारी महिलाएं खुद को ही प्रेरित करेंगी। उनकी खामियां, अच्छाई, दर्द, उत्सव उनके खुद के हैं। वे अपने जीवन में पुरुषों का महत्व नहीं जानती हैं और इसलिए वे या गलत सही के लिए उन्हें दोष नहीं देंगी।" उन्होंने आगे कहा, "यही वजह है कि यह शो सिर्फ उनके बारे में, उनकी कहानियों, उनके जीवन के बारे में है। और यही वह चीज है जो हमें भारतीय कंटेंट स्पेस में महिलाओं की स्थिति से अलग बनाती है। इसमें पुरुषों को जरा भी बुरा भला नहीं कहा गया है। पुरुष प्यारे होते हैं, हां कभी-कभी आप मेरी लड़कियों पर चिल्लाना चाहेंगे क्योंकि वे अपनी जिंदगी में पुरुषों को कम आंकती हैं। यह उन चीजों में से एक है जिस पर हमें खुद गर्व होता है, कोई काला या गोरा नहीं है। हम जिस दुनिया में रहते हैं वहां कई रंग है।" 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के प्रिज्म के माध्यम से रंगिता ने चार महिलाओं के बारे में बताया, जो मुंबई में अपनी दोस्ती के साथ ही जीवन को जीती हैं। वे अपनी यौन इच्छाओं को लेकर शमिंर्दा नहीं है। वे गल्तियां करती हैं, लेकिन अपनी गलतियों को मानती भी हैं। हालांकि वे सफल हैं, लेकिन जीवन के कुछ पहलुओं में असफलता का सामना भी करती हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement