When Ayushman did this act with Bharti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जब आयुष्मान ने भारती के साथ ये ‘हरकत’ कर डाली

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अगस्त 2017 8:12 PM (IST)
जब आयुष्मान ने भारती के साथ ये ‘हरकत’  कर डाली
मुंबई। वर्ष 2015 की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में अभिनेत्री भूमि पेडणेकर को अपनी पीठ पर उठा चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना ने आगामी टीवी शो ‘कॉमेडी दंगल’ में कॉमेडियन भारती सिंह को भी ठीक उसी तरह उठा लिया। आयुष्मान अभिनेत्री कृति सेनन और राजकुमार राव के साथ आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के प्रचार के लिए टीवी शो के सेट पर पहुंचे थे। शो में भारती के साथ नजर आने वाले संगीतकार अनु मलिक ने आयुष्मान को भारती को फिल्म के उसी दृश्य को दोहराने के लिए कहा, जिसमें उन्होंने भूमि को उठाया था।
भारती ने कहा, ‘‘आयुष्मान, कृति और राजकुमार सेट पर थे और हमने उनके साथ मजेदार शूटिंग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement