‘डीएनए’ की रिपोर्ट के
मुताबिक, ‘ब्रह्मराक्षस’ का अंत हो जाएगा और इसके साथ ही इसका किरदार निभा
रहे पराग त्यागी शो से विदा हो जाएंगे। इस धारावाहिक का सबसे बडा
आश्चर्यजनक पहलू यह है कि ‘ब्रह्मराक्षस’ की आत्मा अपराजिता में प्रवेश कर
जाएगी जिसे ‘ब्रह्मराक्षस’ मार देना चाहता है। ‘ब्रह्मराक्षस’ अपराजिता को
मार सके उससे पहले ही अपराजिता को उसके मारने का तरीका पता चल जाएगा।
अपराजिता की भूमिका को किश्वर मर्चेंट निभा रही हैं।