बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट ओम स्वामी को गैर जमानती वॉरेंट के कारण घर से बाहर जाना पड़ा था। क्योंकि उन्हें दिल्ली के साकेत कोर्ट में अपनी पेशगी देनी थी। आपको बता दें कि ओम स्वामी को शनिवार को चोरी के एक मामले में अदालत में पेश थे। पेशी के लिए स्वामी मुंबई से दिल्ली आए और पेशी के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन अब ये अटकलें लगाई जा रही है कि क्या ओम स्वामी बिग बॉस के घर में वापसी करेंगे या नहीं। बता दें कि ओमजी के खिलाफ चोरी करने के आरोप में जमानती वारंट जारी हुआ था। स्वामी ओम बिग बॉस की टीम के साथ साकेत कोर्ट पहुंचे थे। अदालत में पेशी के दौरान, अपनी पिछली पेशियों में गैरहाजिर होने की वजह से अदालत ने स्वामी ओम के ऊपर कुल 30,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।
# जब सचमुच फांसी पर झूल जाते प्रिंस नरूला!