swami om cross the limits Bigg Boss force to end the task -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BB10:ओम स्वामी ने की ऐसी हरकत, सलमान ने दे डाली धमकी

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 3:51 PM (IST)
BB10:ओम स्वामी ने की ऐसी हरकत, सलमान ने दे डाली धमकी
मंगलवार को बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को एक ऐसा टास्क दिया, जिससे घर में प्यार की हवा बहनी शुरू हो गई। दरअसल मंगलवार को बिग बॉस के घर में शाहरूख की महोब्बतें वाला सीन हुआ। बिग बॉस ने टास्क ये दिया था कि घर को एक बीबी होस्टल में तब्दील कर दिया गया। इसके चलते किचन, लिविंग एरिया और बेडरूम लड़कियों का होस्टल बना दिया गया जबकि गार्डन एरिया को गुरुकुल की तरह लड़कों का होस्टल बना दिया गया। जिसमें लड़को को अपने वॉर्डन से छिपकर लड़कियों को प्यार भरे संदेश देने थे। लड़को का वॉर्डन स्वामी ओम जी को चुना गया और वहीं प्रियंका जग्गा को लड़कियों की कड़क वॉर्डन के रूप में चुना गया। लड़कों को वॉर्डन से छिपकर लड़कियों को प्रेम-पत्र देने थे और लड़कियों को यह प्रेम-पत्र छिपा कर रखने थे। इस टास्क के लिए चार जोड़ियां बनाई गई। जिसमे लोपामुद्रा और रोहन, बानी और गौरव, मोना और मनु व मनवीर और नीतिभा की जोड़ी बनाई गई। इस प्यार भरे टास्क को लेकर घरवालों ने खुशी से स्वीकार किया।

[@ 2016: इन अभिनेत्रियों ने किया टीवी पर धमाकेदार डेब्यू]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement