Advertisement
'स्टार वर्सेज फूड': नोरा फतेही ने थाली में परोसा मोरक्को!

नोरा ने कहा कि मैंने बचपन में अरबी पढ़ना और लिखना सीख लिया था। लेकिन फिर जब मैं बड़ी हुई, तो मैं दो साल के लिए सऊदी अरब चली गई, और वहां के लोग हमारी भाषा 'दरिजा' को नहीं समझते हैं, इसलिए मुझे उनकी भाषा अरबी सीखनी पड़ी जो उस समय मेरे लिए वास्तव में कठिन थी, लेकिन मैंने इसे सीख लिया था।
उन्होंने आगे कहा कि मैं बिल्कुल भी हिंदी नहीं जानती थी। लेकिन मेरे सभी दोस्त हिंदी जानते थे क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड फिल्में देखीं थी और उन्होंने इसे फिल्मों से सीखा था। जब मैं भारत आई, तो मैं बहुत अधिक डरी हुई थी, क्योंकि मैं जानती थी मेरे पास सीखने के लिए बहुत कम समय था। मुझे तेजी से सीखने की जरूरत थी। मुझे लगता है कि यह अधिक कठिन था लेकिन इसे सीखना कठिन नहीं था क्योंकि मुझे वास्तव में इसे सीखने में मजा आया था, और मैं इसे सीखने और समझने के लिए बहुत उत्सुक थी।
'स्टार वर्सेज फूड सीजन 2' का पूरा एपिसोड डिस्कवरी प्लस पर स्ट्रीम हो रहा है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


