ज्ञातव्य है कि नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से सालाना 25 करोड
की आमदनी होती है। उनकी पत्नी का कहना है कि सिद्धू के लिए पंजाब सबसे अहम्
है, फिल्मी परदा या पैसा नहीं। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू
ने बीजेपी का दामन छोडक़र अपना सियासी मंच आवाज-ए-पंजाब शुरू कर लिया है।
वह एक अक्टूबर को अमृतसर पहुंच रहे हैं जहां उनके जोरदार स्वागत की तैयारी
चल रही है।