Shehnaaz Gill is not in the mood-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'मूड में नहीं हैं' शहनाज गिल

khaskhabar.com: रविवार, 08 नवम्बर 2020 8:12 PM (IST)
'मूड में नहीं हैं' शहनाज गिल
मुंबई। रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' की प्रतिभागी और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल का कहना है कि वह 'मूड में नहीं हैं।' शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक बुमरैंग वीडियो को साझा किया है, जिसमें वह पीछे मुड़कर अपने हाथ को सामने की ओर दिखाती नजर आ रही हैं। 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज वीडियो में किसी शूट के लिए तैयार होती मालूम पड़ रही हैं, क्योंकि इसमें उनके बालों में रोलर लगे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में गायिका एक पाउडर पिंक जैकेट और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं।
वीडियो में उनके लगाए स्टीकर में लिखा है, "नॉट इन द मूड।"
शहनाज हाल ही में अर्जुन कानूनगो के नए म्यूजिक वीडियो 'वादा है' में नजर आई हैं। गाने को अर्जुन कानूनगो ने खुद गाया और कम्पोज किया है और इसके बोल मनोज मुन्ताशिर ने लिखे हैं।
इस वीडियो पर उनके कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सराहना कर चुके हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement