Advertisement
बिहार के गांव में फंसीं टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत

उन्होंने कहा है, "मुझे बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं, लोग जानना चाह रहे हैं कि मैं कहां हूं और अकेली क्यों हूं? मैं क्वारंटीन में हूं। यह एक छोटा-सा गांव है। एक गांव में हूं। मैंने खुद को आइसोलेट किया हुआ है। मैं जगह के बारे में नहीं बताना चाहती, क्योंकि इससे किसी की प्राइवेसी खराब हो सकती है। हो सकता है कि लोग मिलना चाहें, बात करना चाहें।"
इस दौरान उन्होंने बिजली गुल होने की तस्वीर भी साझा की और कैंडल डिनर का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में वह अपनी पहचान भी छिपा रही हैं। वह जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकल भी रही हैं तो मास्क लगाकर, इस कारण लोग रतन को पहचान भी नहीं पा रहे हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


