Prithvi Hatte excited for Chupke Chupke tv show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब ‘सिया के राम’ की मांडवी इस टीवी शो में देंगी दिखाई

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 11:27 AM (IST)
अब ‘सिया के राम’ की मांडवी इस टीवी शो में देंगी दिखाई
‘सिया के राम’ से चर्चा में आईं पृथ्वी हट्टे ने कहा कि वह आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘चुपके चुपके’ का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। सिया के राम में मांडवी के रूप में नजर आ चुकीं पृथ्वी चुपके चुपके में मीरा के किरदार में दिखेंगी, जो शिक्षित और स्वतंत्र पेशेवर हैं। पृथ्वी ने कहा, ‘मैं ऐसे शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं जो इस तरह की एक अद्वितीय अवधारणा है। धारावाहिक के किरदार को खुद से आसानी से जोड़ा जा सकता है और मीरा उनमें से एक है। वह स्वतंत्र और करियर उन्मुख है। कुछ चीजें हर लड़की की पहचान हैं। मैं इस किरदार से काफी हद तक जुड़ी हूं और आप मीरा में मुझे देखेंगे।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement