मुंबई। सिद्धांत, विक्की की टैक्सी और क्या हुआ तेरा वादा जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुके अभिनेता पवन शंकर ने कहा है कि फिलहाल वह अपने करियर को ठंडे बस्ते में डाल शिक्षाविद् बनने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। शंकर अपनी कंपनी एजुकेशनिस्टा के साथ एक उद्यमी बन गए हैं।
उनकी कंपनी को शिक्षा के क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनी होने के रूप में उत्कृष्टता 2016 का पुरस्कार मिला है। पवन ने आईएएनएस से कहा,अभिनय मेरा जुनून है और मैं कभी भी इससे दूर नहीं जा सकता। चूंकि मैं जनवरी तक एजुकेशनिस्टा के प्रतिष्ठित स्कूल मेलों में व्यस्त हूं, लिहाजा मुझे अभिनय के प्रस्ताव ठुकराने पड़ रहे हैं,
यह भी पढ़े :सिंगल से अब मिंगल होना चाहती हैं यह टीवी एक्ट्रेस यह भी पढ़े :यह टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस!