Param Singh on Ghulaam going off air say I was shocked-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘गुलाम’ का प्रसारण बंद करने के फैसले से हैरान थे परम सिंह

khaskhabar.com: रविवार, 13 अगस्त 2017 4:37 PM (IST)
‘गुलाम’ का प्रसारण बंद करने के फैसले से हैरान थे परम सिंह
टीवी शो ‘गुलाम’ में रंगीला के रूप में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता परम सिंह का कहना है कि वह निर्माताओं द्वारा रातों रात इस शो का प्रसारण बंद करने का फैसला सुनकर हैरान रह गए थे। लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहे इस शो की शूटिंग परम 14 अगस्त को पूरी करेंगे। शो का आखिरी एपिसोड 25 अगस्त को प्रसारित होगा। परम सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘जब मुझे रातों रात लिए गए फैसले के बारे में बताया गया तो मैं हैरान रह गया। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या प्रतिक्रिया दूं..कभी-कभी चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं और आप इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, बस आगे बढ़ने की जरूरत होती है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement