Nikhilesh Rathod told the experience of shooting Shrimad Ramayan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निखिलेश राठौड़ ने बताया 'श्रीमद रामायण' की शूटिंग का अनुभव

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2024 11:51 AM (IST)
निखिलेश राठौड़ ने बताया 'श्रीमद रामायण' की शूटिंग का अनुभव
मुंबई । पौराणिक टीवी धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में भरत की भूमिका निभाने वाले अभिनेता निखिलेश राठौड़ ने गुजरात के बाहरी इलाके उमरगाम के चिकुवाड़ी जंगल में 'भरत मिलाप' की शूटिंग को लेकर अपना अनुभव बताया। निखिलेश ने कहा, "वास्तविक स्थानों पर शूटिंग करना एक अद्भुत अनुभव था। मुझे यह जीवन भर याद रहेगा। यह इतना आसान भी नहीं था, क्‍योंकि दिन के दौरान तापमान बहुत गर्म और रात में यह बहुुत ठंडा हो जाता है।'' उन्‍होंने बताया, ''हम पौराणिक चरित्र के लिए शूट कर रहे थे। इसके लिए मैंने भारी आभूषण पहने हुए थे। धूप होने की वजह से वह गर्म हो जाते थे, जिससे शूट करने में परेशानी होती थी। यह मेरे लिए एक चुनौती बन जाता था। दृश्यों के लिए नंगे पैर चलना और भारी पालकी उठाना एक और काम था। जमीन तप रही थी, वहां बहुत सारे छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े और कांटे भी थे।”
अभिनेता ने आगे बताया, ''इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत लगी। मुझे उम्‍मीद है कि दृश्यों को वास्तविक बनाने में हमारी मेहनत दर्शकों को प्रभावित करेगी। यह निश्चित रूप से हमें और अधिक प्रोत्साहित करेगा।
निखिलेश को पिछली बार टीवी धारावाहिक 'सुहागन' में एक खलनायक की भूमिका निभाते हुए देखा गया था और उन्होंने 'विघ्नहर्ता गणेश', 'मिठाई', 'वागले की दुनिया' और 'कृष्णा चली लंदन' जैसे शो में अभिनय किया है।
'श्रीमद रामायण' में सुजय रेउ को राम और प्राची बंसल को सीता की भूमिका में दिखाया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement