Nach Baliye 8: Bharti Singh and Haarsh Limbaachiya eliminated from the dance reality show Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नच बलिए-8: कम वोटों के चलते शो से बाहर हुई भारती सिंह, प्रस्ताव ठुकराया

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2017 12:28 PM (IST)
नच बलिए-8: कम वोटों के चलते शो से बाहर हुई भारती सिंह, प्रस्ताव ठुकराया
इस बार नच बलिए 8 को दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शो की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। टीआरपी को बनाए रखने के लिए शो मेकर्स विभिन्न प्रकार से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इस शो के प्रसारण के दौरान यह जोडी तक ज्यादा चर्चाओं में आई थी जब अभ्यास करते समय हर्ष के पैर में मोच आ गई थी और भारती को अपने पूर्व कोरियोग्राफर सैवियो के साथ प्रस्तुती देनी पडी थी। गौरतलब है कि सैवियो भारती के ‘झलक दिखला जा’ के दौरान उनके कोरियोग्राफर रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक भारती और हर्ष विवाह के बंधन में बंध जायेंगे। नच बलिए के सैट पर ही उन्होंने अपने इस रिश्ते को सबके सामने स्वीकार किया था। उनका परिवार चाहता है यह दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए जल्द शादी कर ले। नच बलिए में एंट्री से पहले भारती और हर्ष ने हमेशा अपने रिश्ते को सबसे चुपके रखा था। भारती ने अपने एक साक्षात्कार में साफ कहा था कि मैं चाहती हूं मुझे ऐसा पति मिले जो मेरी बात सुने। मेरा होने वाला पति एक मैच्योर इंसान हो और चुप रहने वाला होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Pics: कपिल to भारती के पास हैं ये गाड़ियां

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement