Kullfi Kumarr... foes are off-screen friends-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘कुल्फी कुमार...’ की आकृति व माइरा गहरी दोस्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 5:30 PM (IST)
‘कुल्फी कुमार...’ की आकृति व माइरा गहरी दोस्त
मुंबई। टेलीविजन शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ की बाल कलाकार आकृति शर्मा और माइरा सिंह शो में सौतेली बहनों का किरदार निभा रहीं हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे दोनों काफी अच्छी गहरी हैं। आकृति पठानकोट के एक गांव की लडक़ी कुल्फी का किरदार निभा रही हैं, जबकि माइरा एक उच्चवर्गीय परिवार की बच्ची है जो सिकंदर (मोहित मलिक) और लवली (अंजली आनंद) की बेटी है। शो को एक महीना पूरा हो चुका है और ये दोनों नन्हें कलाकार अब गहरे दोस्त बन चुके हैं।
आकृति ने एक बयान में कहा, ‘‘माइरा और मैं दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं, हम पहले एक-दूसरे से बात नहीं करते थे, लेकिन अब हम गहरे मित्र हैं। हम मुंबई में एक ही सोसाइटी में रहते हैं।’’
‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement